Chandigarh, 09 Sep, 2018 NewsRoots18
इंटरनेशनल बॉक्सर मनोज कुमार जल्द शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है। जकार्ता एशियन गेम्स से वापस लौटते ही मनोज कुमार ने शादी करने का फैसला कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की जेबीटी पास बच्चों को पढाने का शौक रखने वाली नेहा मनोज की संगिनी बनेगी।
कैथल के राजोंद गांव के सीधे -साधे लेकिन रिंग में धाकड़ बॉक्सर मनोज का कहना है कि नेहा से रिश्ता परिवार का फैसला है वह भी अरेंज्ड मैरिज करना चाहते थे।
मनोज के बड़े भाई और कोच राजेश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को मनोज परिवार के साथ कुरुक्षेत्र के मथाना गांव में गया था। मनोज और परिवार को नेहा बेहद पसंद आई और तभी रिश्ता पक्का कर दिया था।
राजेश ने बताया कि मनोज की 16 सितंबर को सगाई है। वहीं 11 अक्तूबर को मनोज और नेहा सात फेरों के बंधन में बंध जाऐगे। नेहा सामान्य परिवार से है भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है पिता करनाल शुगर मिल से रिटायर्ड होने के बाद खेती संभालते है।
0 Comments