Chandigarh, 10 Sep, 2018 NewsRoots18
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के का दूसरा दिन जोरदार हंगामेदार रहा। इस दौरान सदन में दो विधेयक पारित किए गए। इनमें वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद का नाम बदल कर जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वाईएमसीए विश्वविद्यालय फरीदाबाद कर दिया गया। दूसरा विधेयक हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का नाम विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, हरियाणा करना पारित किया गया।
डॉ जगदीश चंन्द्र बोस भारत के प्रसिध्द वैज्ञानिक थे। जिन्हें भौतिक, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान और पुरात्तव का गहरा ज्ञान था वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेड़ियों और सुक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी का कार्य किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण खोजें की। वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने अमेरीकन पेटेंट प्राप्त किया । उन्हें रेडियों विज्ञान का पिता माना जाता है। 30 नवंबर 1858 को पूर्वी बंगाल अब बांगलादेश में जन्में और भारत की आजादी से पहले भारत वासियों को गौरशाली कर देने वाली कई महत्वपूर्ण खोज दे गए। बसु 23 नवम्बर 1937 को अमर हो गए।
0 Comments