Parvinder Rajput, Agra, 07 Oct,2018 NewsRoots18
आगरा के फोर्ट रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रात 16 रोहिंग्या को पकड़ा है। उन्हें पूछताछ के लिए थाना रकाबगंज में रखा गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग पश्चिम बंगाल से आगरा आए हैं। ये सभी हैदराबाद से गलत ट्रेन में बैठकर कोलकाता चले गए थे, जहां पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद उन्हें आगरा की ट्रेन में बैठा दिया। आगरा फोर्ट पर उतरने के बाद इन लोगों को जीआरपी ने पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला है कि रुनकता में मोहम्मद आरिफ और उसका परिवार कई साल से रह रहा है। रोहिंग्या लोग उसी के पास जा रहे थे। इनका कहना है कि वे सभी आगरा में काम की तलाश में आए हैं।
बर्मा के रहने वाले हैं रोहिंग्या
इनमें सात लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया। एलआईयू सहित खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। पकड़े गए सभी 16 रोहिंग्या म्यामांर (बर्मा) के आइकफ जिले के रहने वाले हैं।
तीन साल पहले घर से निकले थे। बांग्लादेश में कई दिनों तक रहे। इसके बाद इन लोगों ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों को अपना ठिकाना बनाया। बंगाल से ये लोग हैदराबाद चले गए। फिर कोलकाता।कोलकाता में इन लोगों ने कबाड़ का काम किया। काम खत्म होने पर आगरा आ गए। यहां रुनकता में आरिफ़ के पास जा रहे थे। पकड़े गए लोगों के पास से शरणार्थी कार्ड मिला है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।
0 Comments