Chandigarh,08April2019 NewsRoots18
2019 के महा रण के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आज दिल्ली में जारी किया गया। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम देते हुए 75 संकल्पों को इसमें शामिल किया है। राजनाथ सिंह ने घोषणा पत्र पढ़ते हुये कहा कि यह संकल्प पत्र 6 करोड़ लोगों की भागीदारी से बना है। भाजपा ने घोषणा पत्र को 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है।
- अर्थव्यव्स्था में टॉप 3 पर आने का लक्ष्य रखा
- सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर बनाएंगे
- धारा 35-ए हटाने की कोशिश
- आतंकवाद पर जीरों टॉलरेंस नीति
- किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख तक के कर्ज पर 5 साल तक ब्याज नहीं
- सभी किसानों को 6 हजार सालाना
- आदिवासी के स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय बनेगा
- नेश्नल हाईवे की लंबाई को दुगनी
- महिलाओं की भागीदारी
- छोटे दुकानदार को 60 वर्ष के बाद पेंशन देंगे 60 साल के बाद किसान को पैनशन
- मैनेजमैंट स्कूलों, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे संस्थाओं में सीटें बढ़ाएंगे
- राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन
- छोटे किसानों और दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन
- एक देश में एक आम चुनाव पर सहमती बनायेंगे
0 Comments