Chandigarh.30April,2019 NewsRoots18
भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती से दौबारा सत्ता में लाने के लिए
पन्ना प्रमुखों के बाद अनिल जैन ने शक्ति प्रमुखों को भी जीत का मंत्र दिया।
मंगलवार को गुरुग्राम लोकसभा के शक्ति केंद्र प्रमुखों व मंडल प्रमुखों के सम्मेलन
को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा आजादी के बाद पहली बार
भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो निर्णय लेने में मजबूत है। उन्होंने शक्ति
केंद्र प्रमुखों व मंडल प्रमुखों को बताया 2014 से पहले की सरकार ने भारत का नाम
दुनिया में धूमिल कर दिया था। भारत की पहचान भ्रष्टाचार और घोटालों के नाम से होने
लगी थी। लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को दुनिया के बड़े-बड़े
देशों के सामने खड़ा कर दिया। आज भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यह तभी
संभव हो पाया जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए
अनिल जैन ने कहा कि अब अपने विजयी संकल्प को पूरा करने का दिन नजदीक आर रहा है।
उन्होंने कहा आप लोग घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व
के बारे में लोगों को जानकारी दें साथ ही उनके वोट को बूथ तक लेकर आएं। इस मौके पर
जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल
नेहरू की गलतियों को देश आज भुगत रहा है। उन्हीं के वंशज और चौथी पीढ़ी के कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हीं की नीतियों पर चलते हुए धारा-370 को खत्म नहीं करना चाहते, बलकि देशद्रोह का कानून खत्म करना चाहते है।
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करके देश को कर्जदार बनाया है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र
में स्पष्ट कर चुकी है कि उसकी नीतियां राष्ट्र और डिफेंस के हित में नहीं है।
जैन ने कहा गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से
राव इंद्रजीत को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए अब एकजुट होकर जुट जाएं। जैन ने
कहा आप लोग भाजपा के संकल्प पत्र को लोगों को बताए। जनता को यह भी बताएं के
राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को तोड़ना चाहती है। अब आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है
कि आप लोग देश विरोधी ताकतों का भांडा जनता के बीच फोड़ें और उन्हें बताएं कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश के एकमात्र ऐसे नेता है जो भारत को विश्व गुरू
के साथ-साथ विकसित बना सकते हैं।
0 Comments