Chandigarh,01May,2019 NewsRoots18
बुधवार को अंबाला में हुई बीजेपी की विजय संकल्प रैली
में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। विज ने कहा कि कांग्रेस का मकसद देशहित
नहीं बल्कि देख के टुकड़े करना है। कांग्रेस ने आतंकवादियों से घोषणा पत्र लिखवाया और
उनकी सहमति से ही जारी किया है। कांग्रेस का मकसद देशद्रोहियों का
समर्थन करना है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस 1947 के नेहरू के षड्यंत्र को आगे बढ़ा रही है, क्योंकि नेहरू ने 1947 में धारा-370 व 35-ए लगाकर कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनने की राह में रोड़ा अटकाया था।
देशद्रोह के कानून को खत्म करने का समर्थन करके कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है
कि देश को तोडऩे वाले व देश का अहित करने वाले सरेआम अपना काम कर सकते हैं। मगर भाजपा
चाहती है कि देश के प्रति षड्यंत्र व विरोधी गतिविधि करने वाले को कड़ी
सजा दी जाए। पिछले 70 सालों
में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया जबकि 60 साल कांग्रेस की सरकार रही। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए विज ने
कहा कि आज देश के चौकीदार को चोर बोलने वाले राहुल गांधी ने माफी मांगते हुए कहा कि
आवेश में आकर यह बोला गया था। कल यह कह दे कि कांग्रेस का घोषणा पत्र
भावनाओं में बहकर जारी किया है। उसपर देश की जनता को भरोसा नहीं है।
0 Comments