Chandigarh,03May,2019 NewsRoots18
भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने शुक्रवार को टोहाना विधानसभा के गांवों का दौरा किया और सिरसा लोकसभा से भाजपा सुनीता दुग्गल के लिए ग्रामीणों से वोट अपील की। बराला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुनीता दुग्गल को जीत दिलाएं औप नरेंद्र
मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर देश व प्रदेश को उन्नति के पथ पर तेजी से
अग्रसर करें। बराला ने कहा कि भाजपा ने ही केंद्र व प्रदेश में भ्रष्टाचार
मुक्त शासन देकर सबसे ईमानदार सरकार दी है। बराला ने कांग्रेस पर वार करते हुऐ कहा जो 60 साल में जनता को
न्याय नहीं दे सके अब वो क्या न्याय देगे।
वही देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो
मुहिम छेड़ी है उसके अंतर्राष्ट्रीय मंच पर समर्र्थन मिला है, इतना
ही नहीं देश को विकासशील से विकसित बनाने की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कदम
उठाते चले जा रहे हैं।
आज भारत देश का नाम विश्वभर में गर्व से लिया
जाता है। उन्होंने कहा के सरकार की उपब्धियों से देश व प्रदेश की जनता बेहद खशी
है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए
जनता बेताब है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि आगामी 12 मई को ईवीएम पर
कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर सुनीता दुग्गल को ऐतिहासिक जीत दिलवाएं।
0 Comments