Chandigarh,04June,2019 NewsRoots18
हरियाणा की भाजपा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। इस फैसले से हरियाणा के विभिन्न विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों में पक्का होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने फेसबूक प्रोफाईल पर एक ग्राफिक्स डाला है जिसमें प्रदेश के 40 हजार कर्मचारियों से स्क्रूटनी कर कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही है।
फेसबूक प्रोफाइल पर डाली गई पोस्ट में बताया गया है कि कच्चे कर्मचारियों को शैक्षिणक योग्यता, सर्विस रिकार्ड और इन्ट्रव्यू के आधार पर चयन कर पक्का करने की बात कही गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि स्वीकृत पदों में से खाली पदों पर ही नियुक्ति होगी।
newsroots18 से बात में मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि प्रदेश के 40 हजार कच्चे कर्मचारियों में से चयन करके कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। पक्का करने को लेकर ना ही फेसबुक पोस्ट में बताया गया है और ना ही बातचीत में बताया कि कितने कर्मचारियों को कब तक सरकार पक्का करेंगी। सरकार के पास कम समय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भी सरकार के पास कर्मचारियों को पक्का करने का समय है।
0 Comments