Chandigarh,09June,2019 NewsRoots18
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा
चुनाव राष्ट के नाम पर लड़ा गया लेकिन विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों ही लड़ा
जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस वापसी करेगी।
रविवार को दिल्ली स्थित अपने निवास पर आयोजित अपने समर्थकों की मीटिंग को
संबोधित करते हुए कहा कि हाल में हुआ लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद के नाम पर था लेकिन,
आगामी विधानसभा
चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होगा, जिसमें कांग्रेस जीत हासिल करेगी। साथ ही हुड्डा ने
कांग्रेस हाई कमान पर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की बात भी कही। हुड्डा
काफी समय से प्रयास कर रहे है कि प्रदेश कांग्रेस की कमान उनके हाथ में आए ।
लोकसभा चुनाव की हार का ठिकरा भी हुड्डा ने संगठन ना होने की बात कह कर प्रदेश
अध्यक्ष अशोक तंवर पर फोड़ा था। हुड्डा ने कहा कि अगर हाईकमान प्रदेश में कांग्रेस
को मजबूत करता है तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। क्योंकि
हरियाणा का हर वर्ग मौजूदा भाजपा सरकार से त्रस्त है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में
सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी को देश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपना
त्याग-पत्र वापस लेना का प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह भी अनुरोध किया गया कि वे इस
मुश्किल वक्त में कांग्रेस को मार्गदर्शन व गतिशीलता प्रदान करें।
0 Comments