Chandigarh,08June,2019 NewsRoots18.com
22 नवंबर से 10 दिसंबर तक कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होंगे।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि 1 नवंबर से 5 नवंबर 2019 के बीच में दिल्ली के लाल
किला में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, यह प्रदर्शनी 15 दिनों तक चलेगी। 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। अं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंर्तगत 8 दिसंबर को थीम पार्क में करीब 18 हजार बच्चों द्वारा गीता के श्लोकों
का उच्चारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक रोजाना भजन संध्या व गीता आरती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत एनजैडसीसी व स्थानीय एंजेसियों द्वारा गीता विषय पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्घ भजन गायकों सहित कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। हरियाणा दिवस के दिन 1 नवंबर को ऑनलाईन महाभारत क्विज का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विशाल संत सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कोने-कोने से संत पधारेंगे
तथा गीता विषय पर जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से 48 कोस की परिधि में गीता टोर्च का आयोजन किया जाएगा जोकि 3 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मïसरोवर के तट पर 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया
जाएगा, जिसमें दूर-दूर से शिल्पकार आएंगे।
0 Comments