Chandigarh,23July2019 NewsRoots18
चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के कक्ष
में स्थापित करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसरो के
वैज्ञानिकों सहित अम्बाला की वैशेषिक इलेक्ट्रान डिवाइसिस को रॉकेट
लांच ईंधन की थ्रस्ट को मापने वाला यंत्र बनाने पर बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी बहुत बड़ी सफलता है, जिस कारण इस चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लांच किया गया
है और यह चंद्रमा के दक्षिण भाग में स्थापित किया गया है जहां कोई भी अपना यान नहीं भेज सका। उन्होंने कहा कि यह भी
बहुत बड़ी बात है कि ये बहुत कम खर्चे में बनाया गया है। विज ने कहा कि जितने
में यह चांद्रायन-2 भेजने का 950 करोड़ खर्च आएगा उससे ज्यादा में तो
हॉलीवुड की फ़िल्म बनती है। उन्होंने इसरो के तमाम वैज्ञानिकों को मुबारकबाद देते
कहा कि अम्बाला इंडस्ट्रीज ने जो इसमें इंस्ट्रूमेंट लगाया है वो भी
बधाई के पात्र हैं। जिनके उपकरण सेनाओं, समुद्री जहाजों और अन्य जगह
इस्तेमाल हो रहे हैं। अम्बाला का साइंस उद्योग देश की तरक्की में विशेष योगदान
दे रहा है जिसके लिए अम्बाला का साइंस उद्योग बधाई का पात्र है।
0 Comments