Chandigarh,24October,2019 NewsRoots18
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सबके सामने है किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। सत्ता धारी भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। भाजपा को कांग्रेस और जेजेपी से कड़ी टक्कर मिली है। वहीं नोटा ने भी भाजपा का खेल बिगाडा है।
भाजपा से नाराज लेकिन अन्य भी किसी पार्टी या उम्मीदवार से नाखुश लोगों के आधे वोट भी अगर बीजेपी को मिलते तो भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना पाती। नोटा को कुल 65,573 वोट पड़े है। वहीं भाजपा को अगर नोटा के आधे वोट भी मिले होते तो भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सक्षम होती।
बरौदा से भाजपा के योगेश्वर दत्त महज 4840 वोटों से हारे है। वहीं बरवाला से सुरेन्द्र पुनिया 3908, फरीदाबाद एनआईटी से नागेन्द्र भडाना 3242, कालका से लतीका शर्मा 5931, नूह से जाकीर हुसैन 4038, रेवाड़ी से सुनील कुमार मुसेपुर 1317, रादौर से कर्णदेव कम्बोज 2541, रोहतक मनीष ग्रोवर 2735 और सफीदों से बच्चन सिंह आर्य 3658 वोटों से हारे है।
नोटा को पड़े 65,573 वोटो के आधे वोट 32,786 वोट भी भाजपा के हिस्से में आते तो बीजेपी के 9 उम्मीदवार जो कुल 32,210 वोटों से हारे उनकी भी दिवाली काली नहीं होने से बच जाती। इसके साथ ही भाजपा को सरकार बनाने के लिए पार्टी से 6 साल के लिए निकाले हुए लोगों को साथ लेकर सरकार बनाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती।
0 Comments