Shashi,Chandigarh
देशभर में CAA पर मचे बवाल और
हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस को
कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में
नागरिक संशोधन बिल को पास करने का संकल्प किया था। जिसको भाजपा ने पुरा किया है।
भारतीय जनता पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मंगलवार को चंडीगढ स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार
वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि CAA के मुद्दे पर
कांग्रेस झूठ के सहारे भ्रम फैलाते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही
है। बराला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छिनने का नहीं बल्कि
नागरिकता देने का कानून है। पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना
का शिकार होकर भारत में आए लोगों को नागरिकता देने की बात CAA कहता है।
बराला ने बताया कि कांग्रेस
और वामपंथी दल जिस कानून का आज विरोध कर रहे है, उनको शायद ज याद नहीं कि 26 सितम्बर 1947 को
प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान
में जिस तरह हिन्दू, सिख और गैर मुस्लिम लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसी
स्थिती में भारत को उन लोगों को सहारा देते हुए उनको नागरिता के साथ – साथ रोजगार
देने की भी व्यवस्था करनी चाहिए। बराल ने
कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने पाकिस्तान और
अन्य देशों के प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने पर अपने – अपने स्तर पर काम किया
लेकिन CAA जैसा कानून बनाकर स्थाई नागरिकता देने का माननीय नरेन्द्र
मोदी जैसा काम नहीं कर पाए।
बराला ने कहा कि तरह – तरह के
उतपीड़न जिसमें जमीनों पर कब्जे, बहन – बेटियों के साथ बलात्कार, जबरदस्ती
धर्मानतरण और मांस खिलाने जैसी अमानवीय यातनाए उन लोगों को झेलनी पड़ती है। मानवता
के आधार पर भारतीय नागरिकों व भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी प्रताड़ना
झेलने वाले लोगों को संरक्षण देते हुए भारतीय परंपरा का निर्वहन करे।
CAA की आड़ में देश को अस्थिरता
की और धकेलने की कांग्रेसी नाकाम कोशिश को भारतीय जनता पार्टी कभी सफल नहीं होने
देगी। भाजपा कांग्रेस व वामदलों के इस षड़यंत्र की घोर निंदा करती है। भारतीय जनता
पार्टी समाज के बीच जाकर CAA के वास्तविक रुप को जनजागरण अभियान के तहत जनता
के समक्ष रखेगी। 26 दिसम्बर को भाजपा हरियाणा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, सगंठन
के सभी प्रदेश पदाधिकारी, में केंद्रीय मंत्री, सांसद, मंत्री और विधायकों समेत
प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। अभियान में सामज के सभी
वर्गों और समूहों के नागरिकों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता जिला
स्तर पर रैलियों एवं मार्च निकालेंगे। जनता से संवाद स्थापित कर और साहित्य उपलब्ध
करवा कर बताएंगे की विरोधी किस तरह से जनता में भ्रम पैदा कर रहे है। CAA पर झूठ फैलाकर भारत
को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का षड़यंत्र रच रहे है। पिछले कुछ समय में
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनके कामों से दुनिया में भारत की एक अलग
पहचान बनी है, जिसे विपक्षी पचा नहीं पा रहे है। बराला ने कहा कि भारत के
अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को किसी भी तरह से डरने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकता
संशोधन कानून में उनकी नागरिकता समाप्त करने जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस व
अन्य विपक्षी दल अल्पसंख्यक समुदाय में गलत प्रचार कर रहे है, उनके बहकावे में आने
की जरुरत नहीं हे।
0 Comments